शिक्षा मनोविज्ञान एवं बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

शिक्षा मनोविज्ञान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निम्नलिखित हैं-

1. शिक्षा में मनोविज्ञान की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उपयोगिता है कि यह….
(क) मानव व्यवहार का अध्ययन करता है
(ख) बालक का मानसिक विकास करता है
(ग) अध्यापक को चरित्रवान बनाता है
(घ) पाठ्यक्रम के निर्माण में सहायक होता है।
उत्तर-(क)

2. “शिक्षा-मनोविज्ञान के अनुसार सीखना के ‘क्यों’ तथा ‘कब’ से सम्बन्धित है।” यह मत किस मनोवैज्ञानिक का है-
(क) बी0 एन0 झा का
(ख) क्रो एवं क्रो का
(ग) रायबर्न का
(घ) जॉन एडम्स का
उत्तर-(ख)

3. “बालक एक ऐसी पुस्तक के समान है, जिसे शिक्षक भली-भाँति पढ़ता है।” यह किसका कथन है-
(क) मैजनी का
(ख) पेस्टालॉजी का
(ग) हरबॉर्ट का
(घ) रूसो का
उत्तर-(घ)

4. शिशु अपनी तथा अपने संसार की अधिकांश बातें खेल के द्वारा सीखता है-यह कथन है-
(क) स्टैंग का        
(ख) वुडवर्थ का
(ग) जॉन लॉक का
(घ) रूसो का
उत्तर-(क)

5. गामक विकास ( Motor Development) से आशय है-
(क) बच्चे का संवेगात्मक विकास
(ख) बच्चे का मानसिक विकास
(ग) बच्चे की शक्ति, गति और मांसपेशीय विकास
(घ) बच्चे का सामाजिक विकास
उत्तर-(ग)

6. मानव शरीर की कोशिका में कुल—–होते हैं-
(क) 23 गुणसूत्र होते हैं
(ख) 23 जीन्स होते हैं
(ग) 46 गुणसूत्र होते हैं
(घ) 46 जीन्स होते हैं
उत्तर-(ग)

7. निम्नलिखित में से किसके विकास पर पर्यावरण का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है-
(क) शारीरिक आकार एवं रूप पर
(ख) गति कौशल पर
(ग) सामाजिक कौशलों पर
(घ) बुद्धि पर
उत्तर-(घ)

8. “शिक्षा-मनोविज्ञान, अध्यापकों के निर्माण की आधारशिला है।” यह किसका कथन है-
(क) चार्ल्स स्किनर का
(ख) कुप्पूस्वामी का
(ग) पेस्टालॉजी का
(घ) माण्टेसरी का
उत्तर-(क)

9. शिक्षा मनोविज्ञान, अध्यापक की शिक्षण-विधि का चुनाव करने में सहायता देने के लिए सीखने के अनेक सिद्धान्त प्रस्तुत करता है।” यह कथन किसका है-
(क) चार्ल्स स्किनर का
(ख) क्रो एवं क्रो का
(ग) ट्रो का
(घ) बी0 एन0 झा का
उत्तर-(क)

10. “मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है।” यह कथन है-
(क) हरबॉर्ट का
(ख) जॉन डीवी का
(ग) स्किनर का
(घ) थार्नडाईक का
उत्तर-(ग)

11. नियंत्रित परिस्थितियों में अध्ययन कहा जाता है-
(क) मापन
(ख) प्रेक्षण
(ग) परीक्षण
(घ) प्रयोग
उत्तर-(घ)

12. दो बच्चे एक ही साल (वर्ष) के एक ही महीने में पैदा हुए हैं, उनमें कौन सी समानता होनी आवश्यक है?
(क) मानसिक आयु की
(ख) बुद्धि लब्धि की
(ग) वास्तविक आयु की
(घ) परिपक्वता की मात्रा की
उत्तर-(ग)

13. शिशु में निम्नांकित में से किसकी प्रधानता होती है-
(क) आत्म प्रेम की
(ख) क़ल्पनाशीलता की
(ग) अनुकरण की
(घ) उपर्युक्त सभी की
उत्तर-(घ)

14. “विकास एक लगातार और धीरे-धीरे होने वाली प्रक्रिया है।” यह कथन किसका है?
(क) स्किनर का
(ख) हरलॉक का
(ग) क्रो एवं क्रो का
(घ) गेसेल का
उत्तर-(क)

15. वृद्धि की सीमा तय होती है-
(क) प्राणी के आन्तरिक कारकों से
(ख) पोषण एवं अभ्यास से
(ग) क, ख दोनों से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ख)

16. गर्भावस्था से परिपक्वता तक होने वाले भौतिक परिवर्तनों को कहा जाता है-
(क) विवृद्धि (वृद्धि) कहा जाता है
(ख) विकास कहा जाता है
(ग) परिपक्वता कहा जाता है
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(क)

17. आधुनिक शिक्षा मनोविज्ञान की विशेषता नहीं है-
(क) बाल केन्द्रित शिक्षा है
(ख) पुस्तकीय ज्ञान है
(ग) पर्यावरण का ज्ञान है
(घ) खेलों को महत्त्व है
उत्तर-(ख)

18. शिक्षा-मनोविज्ञान की लोकप्रिय विधि है-
(क) परीक्षण विधि है
(ख) सांख्यिकी विधि है
(ग) तुलनात्मक विधि है
(घ) प्रयोगात्मक विधि है
उत्तर-(घ)

19. शिक्षा-मनोविज्ञान की आत्मनिष्ठ विधि है-
(क) प्रयोगात्मक विधि है
(ख) प्रश्नावली विधि है
(ग) अन्तर्दर्शन विधि है
(घ) जीवन इतिहास विधि है
उत्तर-(ग)

20. नीचे विकास और अभिवृद्धि के कुछ अन्तर दिए गए हैं। इसमें से कौन अन्तर सही नहीं है?
(क) अभिवृद्धि के घटक मूर्त होते हैं, जबकि विकास के घटक अमूर्त होते हैं
(ख) अभिवृद्धि का सम्बन्ध शारीरिक अंगों से होता है जबकि विकास का सम्बन्ध आत्मा से होता है
(ग) अभिवृद्धि की एक निश्चित दिशा और गति होती है। जबकि विकास की निश्चित दिशा और गति नहीं होती
(घ) अभिवृद्धि विशेष आयु तक चलने वाली प्रक्रिया है, जबकि विकास जन्म से लेकर मृत्यु तक चलती है
उत्तर-(ख)

21. नीचे विकास की दृष्टि के अवस्था की आयु-सीमा दी गई है। इनमें से किशोरावस्था की आयु सीमा क्या है?
(क) 14 से 18 वर्ष की
(ख) 15 से 20 वर्ष की
(ग) 15 से 19 वर्ष की
(घ) 15 से 18 वर्ष की
उत्तर-(क)

22. विकास की दृष्टि से जीवन का आधारिक अवस्था………………है-
(क) बाल्यावस्था है
(ख) शैशवावस्था है
(ग) किशोरावस्था है
(घ) युवा अवस्था है।
उत्तर-(ख)

23. शिक्षा-मनोविज्ञान की प्रमुख कमी है-
(क) सीमित आधार है
(ख) पर्यावरण का कम ज्ञान है
(ग) अटल नियम है
(घ) वैज्ञानिकता का अभाव है
उत्तर-(क)

24. शिक्षा मनोविज्ञान सर्वाधिक उपयोगी है-
(क) छात्रों के साथ व्यवहार करने में
(ख) विषय शिक्षण में
(ग) गृह कार्य देने में
(घ) छात्रों को सचेत रखने में
उत्तर-(घ)

25. शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक वृद्धि का क्रमिक अध्ययन है।” यह कथन है-
(क) जुड का
(ख) स्टाउट का
(ग) स्टोफेन का
(घ) स्किनर का
उत्तर-(ग)

26. बाल-मनोविज्ञान का सर्वाधिक महत्त्व किस दृष्टि से है-
(क) बाल विकास की दृष्टि से
(ख) बाल शिक्षा की दृष्टि से
(ग) बाल विकास एवं बाल शिक्षा की दृष्टि से
(घ) बाल समायोजन की दृष्टि से
उत्तर-(ग)

27. बाल-मनोविज्ञान जानने वाले शिक्षक अपने विद्यार्थियों में क्या विकसित करें-
(क) भाषाओं का ज्ञान विकसित करें
(ख) विज्ञान के नियम विकसित करें
(ग) सीखने के प्रति रुचि विकसित करें
(घ) स्वास्थ्य के नियम विकसित करें
उत्तर-(ग)

28. मनोविश्लेषण विधि के जन्मदाता थे-
(क) फ्रायड
(ख) एडलर
(ग) युंग
(घ) गैसल
उत्तर-(क)

29. पाँच से बारह वर्ष तक की आयु को आप क्या समझते हैं-
(क) बाल्यावस्था समझते हैं
(ख) शैशवावस्था समझते हैं
(ग) भ्रूणावस्था समझते हैं
(घ) किशोरावस्था समझते हैं।
उत्तर-(क)

30. संवेगात्मक विकास बाल्यावस्था में इस प्रकार होता है-
(क) बाल्यावस्था में लगभग 22 संवेग दिखाई पड़ते हैं
(ख) बाल्यावस्था में विपरीत लिंगीय प्रेम का पूर्ण विकास हो जाता है
(ग) संवेगों में परिपक्वता आ जाती है
(घ) बालक में स्थायी भावों का निर्माण प्रारम्भ हो जाता है
उत्तर-(घ)

31. बाल मनोविज्ञान वह विज्ञान है, जो बालक के विकास का अध्ययन करता है-
(क) गर्भकाल से किशोरावस्था तक
(ख) शैशवकाल से युवावस्था तक
(ग) शैशवकाल से किशोरावस्था तक
(घ) गर्भकाल से युवावस्था तक
उत्तर-(घ)

32. बाल मनोविज्ञान बालक के व्यवहार का-
(क) व्यावहारिक अध्ययन है
(ख) वैज्ञानिक अध्ययन है
(ग) शैक्षणिक अध्ययन है
(घ) अनिवार्य अध्ययन है
उत्तर-(ख)

33. बालक का विकास प्रारम्भ होता है-
(क) जन्म से
(ख) जन्म से पूर्व
(ग) गर्भावस्था से
(घ) गर्भावस्था से पूर्व
उत्तर-(ग)

34. बाल-विकास के निम्नांकित तत्वों में से एक को अब अधिक मान्यता नहीं दी जाती-
(क) पोषण को
(ख) लिंग-भेद को
(ग) संस्कृति को
(घ) प्रजाति भेद को
उत्तर-(घ)

35. प्रखर बुद्धि का बालक कितने समय में चलने लगता है-
(क) 10वें महीने में
(ख) 12वें महीने में
(ग) 13वें महीने में
(घ) 15वें महीने में
उत्तर-(ख)

36. बाल्यावस्था को जीवन का अनोखा-काल कहा जाता है-
(क) बालक में अनेक परिवर्तन आते हैं
(ख) इसमें व्यवहार में भिन्नता देखी जाती है
(ग) बालक संवेगों का प्रदर्शन करते हैं
(घ) इसमें बालक क्रान्तिकारी होते हैं
उत्तर-(क)

37. “आज बाल-विकास में मुख्यतः बालक के रूप में, व्यवहार में, रुचियों में, लक्ष्यों में होने वाले विशिष्ट परिवर्तनों की खोज पर बल दिया जाता है।” कथन है-
(क) हरलॉक का
(ख) ड्रेवर का
(ग) एडलर का
(घ) क्रो एवं क्रो का
उत्तर-(क)

38. प्रेरणा सामान्य क्रियाकलापों का प्रभाव है, जो व्यक्ति के व्यवहार में एक उचित मार्ग पर हो जाती है। यह कथन है-
(क) लॉवेल का
(ख) गुड का
(ग) जॉनसन का
(घ) पेण्डसन का
उत्तर-(ख)

39. बाल-व्यवहार में परिवर्तन निम्न में से किसके द्वारा किया जा सकता है-
(क) प्रेरणा
(ख) रुचि
(ग) सुझाव
(घ) सहयोग
उत्तर-(ख)

40. बाल मनोविज्ञान बच्चों के विकास का अध्ययन करता है-
(क) जन्म से बाल्यावस्था तक का
(ख) जन्म से किशोरावस्था तक का
(ग) गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का
(घ) केवल गर्भावस्था तक का
उत्तर-(ख)

41. सफल शिक्षक वही है, जो बच्चों के विषय में-
(क) कम जानकारी रखता है
(ख) अधूरी जानकारी रखता है
(ग) सम्पूर्ण जानकारी रखता है
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ग)

42. बाल्यकालीन शिक्षा की जानकारी हमें कहाँ से मिलती है-
(क) समाजशास्त्र द्वारा
(ख) तर्कशास्त्र द्वारा
(ग) मनोविज्ञान द्वारा
(घ) उपर्युक्त तीनों के द्वारा
उत्तर-(ग)

43. बाल विकास की अवस्थाएँ होती हैं-
(क) 3 होती हैं
(ख) 4 होती हैं
(ग) 2 होती हैं
(घ) 5 होती हैं
उत्तर-(क)

44. किशोरावस्था-
(क) 6-10 (वर्ष) तक होता है
(ख) 11-18 (वर्ष) तक होता है
(ग) 19-22 (वर्ष) तक होता है
(घ) 22-30 (वर्ष) तक होता है
उत्तर-(ख)

45. शैशवकाल का नियत समय है-
(क) 12 वर्ष से 18 वर्ष तक का
(ख) 5 वर्ष की आयु तक का
(ग) 15 वर्ष की आयु तक का
(घ) जन्म से 5-6 वर्ष तक का
उत्तर-(घ)

46. बाल विकास को कितने भागों में बाँट सकते हैं-
(क) दो भागों में
(ख) चार भागों में
(ग) तीन भागों में
(घ) छह भागों में
उत्तर-(ख)

47. बालक के विकास की प्रक्रिया एवं विकास की शुरुआत होती है-
(क) जन्म से पूर्व
(ख) 10 वर्ष बाद
(ग) 5 वर्ष बाद
(घ) 15 वर्ष के बाद
उत्तर-(क)

48.”वातावरण में सभी बाह्य तत्व आ जाते हैं।” जिन्होंने व्यक्ति को जीवन आरम्भ करने के समय से प्रभावित किया है।” यह परिभाषा किसकी है?
(क) डागलस हालैण्ड की
(ख) वुडवर्थ की
(ग) फ्रायड की
(घ) स्किनर की
उत्तर-(ख)

49. बीसवीं शताब्दी को “बालक की शताब्दी कहा जाता है।” यह कथन किसका है-
(क) स्डलर का
(ख) क्रो एवं क्रो का
(ग) स्किनर का
(घ) कुप्पू स्वामी का
उत्तर-(ख)

50. बाल व्यवहार में परिवर्तन निम्न में से किसके द्वारा किया जाता है-
(क) प्रेरणा द्वारा
(ख) रुचि द्वारा
(ग) सहयोग द्वारा
(घ) सुझाव द्वारा
उत्तर-(क)

51. निम्नलिखित में से किसको बालक की प्रथम पाठशाला कहा गया है-
(क) वातावरण
(ख) विद्यालय
(ग) समाज
(घ) परिवार
उत्तर-(घ)

52. निम्नलिखित में से कौन-सा बालक के विकास को प्रभावित करता है?
(क) अंतःस्रावी ग्रंथियाँ
(ख) पौष्टिक भोजन
(ग) रोग तथा चोट
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(घ)

53. विकास के परिणामस्वरूप व्यक्ति में व्यक्ति की नवीन विशेषताएं और नवीन योग्यताएँ प्रस्फुटित होती हैं। यह कथन है-
(क) ड्रेवर का
(ख) हरलॉक का
(ग) जे0 एस) रॉस का
(घ) मुनरो का
उत्तर-(ख)

54. विकास की विभिन्न अवस्थाओं का ज्ञान शिक्षण में किन कारणों से बहुत सहायक होता है। कुछ कारण नीचे दिये गये हैं। आप उनमें से एक कारण जो सबसे महत्त्वपूर्ण हो चुनें-
(क) बालक को संवेगात्मक विकास का ज्ञान होता है
(ख) शिक्षक को विज्ञान का ज्ञान होता है
(ग) शिक्षक बच्चों के विकास की विभिन्न व्यवस्थाओं के अनुकूल उपयुक्त विधियों का प्रयोग करके शिक्षण करता है
(घ) आनुवंशिकता का ज्ञान होता है
उत्तर-(ग)

55. बालक के विकास में निम्नलिखित में से किसका प्रभाव पड़ता है?
(क) वंशानुक्रम का
(ख) वातावरण का
(ग) वंशानुक्रम तथा वातावरण दोनों का
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(ग)

56, “विकास एक लगातार और धीरे-धीरे चलनेवाली प्रक्रिया है।” उपर्युक्त कथन किसका है।
(क) सी0 ई0 स्किनर का
(ख) ई0 बी) हरलॉक का
(ग) क्रो एवं क्रो का
(घ) गेसेल का
उत्तर-(क)

57. सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाला प्रमुख कारक है-
(क) सीखना है
(ख) आर्थिक सम्पन्नता है
(ग) शिक्षा है
(घ) संस्कृति है
उत्तर-(क)

58. “विकास के परिणामस्वरूप व्यक्ति में नवीन विशेषताएँ और नवीन योग्यताएँ प्रकट होती हैं। यह कथन किसका है?
(क) डगलस
(ख) हरलॉक
(ग) टरसन
(घ) गेस्टाल्ट
उत्तर-(ख)

54. विकास की विभिन्न अवस्थाओं का ज्ञान शिक्षण में किन कारणों से बहुत सहायक होता है। कुछ कारण नीचे दिये गये हैं। आप उनमें से एक कारण जो सबसे महत्त्वपूर्ण हो चुनें-
(क) बालक को संवेगात्मक विकास का ज्ञान होता है
(ख) शिक्षक को विज्ञान का ज्ञान होता है
(ग) शिक्षक बच्चों के विकास की विभिन्न व्यवस्थाओं के अनुकूल उपयुक्त विधियों का प्रयोग करके शिक्षण करता है
(घ) आनुवंशिकता का ज्ञान होता है
उत्तर-(ग)

60. बाल्यावस्था में शिक्षा की प्रमुख विशेषता क्या होनी चाहिए?
(क) कठोर अनुशासन स्थापित करनेवाले शिक्षकों द्वारा अध्यापन
(ख) गुरुकुल प्रणाली द्वारा शिक्षा की व्यवस्था
(ग) पाठ्यान्तर क्रियाओं एवं रचनात्मक कार्यों की व्यवस्था
(घ) रटने पर विशेष बल
उत्तर-(ग)

61. नीचे संवेगों की कुछ विशेषताएँ दी गई हैं। इनमें से कौन सी विशेषता उपयुक्त नहीं है-
(क) संवेग सभी प्राणियों में पाए जाते हैं
(ख) संवेग में क्रियात्मक प्रवृत्ति का अभाव होता है
(ग) संवेग अस्थिर होते हैं
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(ख)

62. संवेग शब्द किसी भी प्रकार से आवेश में आने, भड़क उठने अथवा उत्तेजित होने की दशा को सूचित करता है।’ यह कथन किसका है?
(क) टी जर्सील्ड का
(ख) रास का
(ग) हरलॉक का
(घ) सारेन्सन का
उत्तर-(क)

63. ‘विकास के परिणामस्वरूप व्यक्ति में नवीन विशेषताएं और नवीन योग्यताएँ प्रकट होती हैं। यह कथन किसका है-
(क) रॉस का
(ख) वुडवर्थ का
(ग) हरलॉक का
(घ) वॉटसन का
उत्तर-(ग)

64. विकास का वही सम्बन्ध परिपक्वता से है जो उद्दीपन का………..से-
(क) परिवर्तन से
(ख) प्रतिक्रिया से
(ग) प्रयास से
(घ) परिणाम से
उत्तर-(ख)

65. बच्चों के सामाजिक विकास में ………..का विशेष महत्त्व है।
(क) खेल का
(ख) बाल साहित्य का
(ग) दिनचर्या का
(घ) संचार माध्यम का
उत्तर-(क)

66. विकास को प्रभावित करनेवाला कारक नहीं है-
(क) बुद्धि नहीं है
(ख) प्रजाति नहीं है
(ग) उपलब्धि नहीं है
(घ) संस्कृति नहीं है
उत्तर-(ग)

67. निम्नलिखित में से कौन संवेग की श्रेणी नहीं आता-
(क) भय
(ख) क्रोध
(ग) वात्सल्य
(घ) युयुत्सा
उत्तर-(घ)

68. विकास की प्रमुख विशेषता नहीं है-
(क) एक निश्चित क्रम नहीं है
(ख) परिवर्तनशीलता नहीं है
(ग) निश्चित दिशा व लक्ष्य नहीं है
(घ) अभिवृद्धि नहीं
उत्तर-(घ)

69. ‘ओइडिपस कामप्लेक्स’ किसे कहते हैं?
(क) मातृ विरोधी भावना ग्रन्थि को
(ख) पितृ विरोधी भावना ग्रन्थि को
(ग) मातृ और पितृ विरोधी भावना ग्रन्थि को
(घ) उपरोक्त में से किसी को नहीं
उत्तर-(ख)

70. भाषा विकास की प्रथम अवस्था में शिशु-
(क) सर्वप्रथम माता-पिता को पुकारता है
(ख) गले से अस्पष्ट ध्वनियाँ निकालता है
(ग) सरल वाक्य बोलने लगता है
(घ) रोता या चीखता-चिल्लाता है
उत्तर-(घ)

71. स्विट्जरलैण्ड के सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक जीन पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास के चार मूल आधार बताये हैं। इनमें से कौन सा आधार असंगत है?
(क) संवेदी गामक अवस्था असंगत है
(ख) प्राक् संक्रियात्मक अवस्था असंगत है,
(ग) अनौपचारिक संक्रिया अवस्था असंगत है
(घ) मूर्त संक्रिया अवस्था असंगत है
उत्तर-(ग)

72. संज्ञानात्मक संरचना का तात्पर्य है-
(क) किसी शिशु की जन्मजात मानसिक स्थिति से
(ख) किसी बच्चे की संगठित मानसिक क्षमता से
(ग) किसी समूह के बच्चों के सामूहिक व्यवहार प्रतिमान से
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(ख)

73. निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धान्त नहीं है-
(क) विकास समय के साथ धीरे-धीरे घटित होता है
(ख) विकास की सटीक गति एवं प्रकृति जन्म के समय ही निर्धारित हो जाती है
(ग) व्यक्ति अलग-अलग गति से विकास करते हैं
(घ) विकास तुलनात्मक रूप से क्रमिक होता है
उत्तर-(ख)

74. …….को अनुप्रेरित शिक्षण के एक संकेत के रूप में विवेचित किया जाता है।
(क) कक्षा में अधिकतम उपस्थिति
(ख) शिक्षक द्वारा दिया गया उपचारात्मक कार्य
(ग) विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न पूछना
(घ) कक्षा में पूर्ण नीरवता
उत्तर-(ग)

75. श्यामपट्ट को शिक्षण साधन सामग्री के किस समूह के अन्तर्गत शामिल किया जा सकता है।
(क) श्रव्य साधन
(ख) दृश्य साधन
(ग) दृश्य-श्रव्य साधन
(घ) इसमें से कोई नहीं
उत्तर-(ख)

76. एक बालक चलने लगता है, यह उदाहरण है-
(क) प्रारम्भिक प्रशिक्षण का
(ख) अनुकरण का
(ग) अधिगम का
(घ) परिपक्वता का
उत्तर-(घ)

77. अध्यापन के समय अध्यापक को निम्नलिखित में से किसका सर्वाधिक ध्यान रखना चाहिए?
(क) विषय-वस्तु का
(ख) विद्यार्थियों की आयु का
(ग) वैयक्तिक भिन्नता का
(घ) विद्यार्थियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि का
उत्तर-(ग)

78. पॉवलाव ने सीखने के अनुबंधन-प्रतिक्रिया सिद्धान्त का प्रतिपादन …. पर प्रयोग करके किया था-
(क) खरगोश पर
(ख) चूहे पर
(ग) कुत्ते पर
(घ) बिल्ली पर
उत्तर-(ग)

79. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सबसे अच्छे तरीके से कहाँ परिभाषित किया जा सकता है?
(क) खेल के मैदान में
(ख) विद्यालय एवं कक्षा में
(ग) ऑडिटोरियम में
(घ) गृह में
उत्तर-(ख)

80. निम्नलिखित में से कौन विकास के व्यापक आयामों की सही पहचान करता है?
(क) संवेगात्मक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं स्व
(ख) शारीरिक, व्यक्तित्व, आध्यात्मिक एवं संवेगात्मक
(ग) सामाजिक, शारीरिक, व्यक्तित्व, स्व
(घ) शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और संवेगात्मक
उत्तर-(घ)

81. निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धान्त नहीं है?
(क) विकास तुलनात्मक रूप से क्रमिक होता है
(ख) विकास समय के साथ धीरे-धीरे घटित होता है
(ग) विकास की सटीक गति एवं प्रकृति जन्म के समय ही निर्धारित हो जाती है
(घ) व्यक्ति अलग-अलग गति से विकास करते हैं
उत्तर-(ग)

82. बालक का प्रारंभिक विकास मुख्यतः किस पर निर्भर है?
(क) माता-पिता पर
(ख) वातावरण (परिवेश) पर
(ग) विद्यालय का वातावरण पर
(घ) समाज पर
उत्तर-(क)

83. मानवों/मनुष्यों में विकास की सबसे तीव्र गति होती है?
(क) बाल अवस्था में
(ख) किशोरावस्था में
(ग) शैशव काल में
(घ) यौवन अवस्था में
उत्तर-(ख)

84. इनमें से कौन सी प्रकृति भावनात्मक विकास से संबद्ध नहीं है?
(क) भावनाओं की उत्पत्ति शारीरिक परिवर्तन के साथ शुरू होती है
(ख) भावनाओं का प्रस्फुटन जन्म के साथ होने लगता है
(ग) शुरुआती बाह्यकाल के दौरान भावनाओं का प्रचण्ड रूप नजर आता है
(घ) भावनाएँ शारीरिक विकास से असम्बद्ध होती है
उत्तर-(ख)

85. एक शिशु का सामाजिक विकास निर्भर होता है?
(क) उसकी अन्य लोगों के साथ अन्तःक्रिया पर
(ख) शिशु को मिलने वाले प्यार तथा अपनत्व पर
(ग) उसके द्वारा दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता पर
(घ) उपरोक्त सभी पर
उत्तर-(घ)

86. किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार, “विकास एक सतत् और धीमी-धीमी प्रक्रिया है?
(क) कोलेसनिक
(ख) पियाजे
(ग) स्किनर
(घ) हरलॉक
उत्तर-(ग)

87. विकास में वृद्धि से क्या तात्पर्य है?
(क) ज्ञान में वृद्धि से
(ख) संवेगों में वृद्धि से
(ग) वजन में वृद्धि से
(घ) आकार, सोच, समझ, कौशलों में वृद्धि से
उत्तर-(घ)

88. परिपक्वता का सम्बन्ध है-
(क) विकास से
(ख) बुद्धि से
(ग) सृजनात्मकता से
(घ) रुचि से
उत्तर-(क)

89. कौन सी विकास की अवस्था वयस्कता के संक्रमण की पहल करती है?
(क) वयः संधि
(ख) बाल्यावस्था
(ग) किशोरावस्था
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ग)

90. शरीर के आकार में वृद्धि होती है, क्योंकि-
(क) शारीरिक और गत्यात्मक विकास होता है
(ख) संवेगात्मक विकास होता है
(ग) संज्ञानात्मक विकास होता है
(घ) नैतिक विकास होता है
उत्तर-(क)

91. निम्न में से कौन-सा विकास का सिद्धान्त नहीं है?
(क) विकास लम्बवत् न होकर वर्तुलाकार होता है
(ख) विकास क्रमबद्ध होता है
(ग) विकास निरंतर होता है
(घ) विकास मशीनी प्रक्रिया है
उत्तर-(घ)

92. यह कथन किसका है कि, “शिशु अपनी तथा अपने संसार की अधिकांश बातें खेल के द्वारा सीखता है।”
(क) स्किनर का
(ख) रॉस का
(ग) स्टैंग का
(घ) ड्रेवर का
उत्तर-(ग)

93. संवेगात्मक विकास के अन्तर्गत अनुभव के कितने पक्ष होते हैं-
(क) 3 पक्ष
(ख) 2 पक्ष
(ग) 1 पक्ष
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(क)

1 thought on “शिक्षा मनोविज्ञान एवं बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर”

  1. It is very important question sir..👍👍📜📜✍✍ please provide such question from child development pedagogy..

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!